logo

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पुरे सारंडा मंडल मे चलाया जन सम्पर्क सह लाभार्थी सम्पर्क अभियान

न्यूज़ गुआ :- आज सारंडा मंडल के बूथ संख्या 50 में लाभार्थी सम्पर्क सह जन सम्पर्क अभियान झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह नेता जगन्नाथपुर विधानसभा मंगल गिलुआ के नेतृत मे जन सम्पर्क अभियान चलाया गया।जिसमे भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संचालित केन्द्र सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर लोगों के बीच घर घर जाकर दी गई साथ ही सारंडा मंडल मे पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम भाजपा नेता मगंल गिलुआ के नेतृत मे आयोजित की जा रही है।भाजपा नेता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित केन्द्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जादा से जादा लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। मौके पर सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, मंडल मंत्री सोनाराम तोरकोट, बूथ अध्यक्ष नर्सिंग पूर्ति समेत काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

81
3995 views